गाजीपुर, सितम्बर 14 -- दिलदारनगर। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दिलदारनगर जंक्शन से होकर तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। इनमें राजगीर-आनंद विहार, नई दिल्ली-पटना और मदार-पटना स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। तीनों ट्रेनों का दिलदारनगर जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 13 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन डाउन दिशा में दिलदारनगर शाम 4:40 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। राजगीर से बुधवार और शनिवार को चलने वाली अप ट्रेन सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली-पटना महोत्सव स्पेशल का संचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक नई दिल्ली तथा 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक पटना से प्रतिदिन होगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में दुर्गा पूजा से छठ...