त्योहारों में आलू से करनी है बंपर कमाई तो अभी करें ये काम, मालामाल होने का मौका
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका आ गया है। दिसंबर में आलू की अच्छी कीमत का फायदा उठाकर कमाई करना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी अभी से किसानों को अभी से शुरू करनी होगी। अगेती आलू की बुआई का समय आ गया है। एग्रीकल्चर एक्सपर्ट के मुताबिक सितंबर में समय पर आलू बोने से फसल करीब 70 से 80 दिन में तैयार हो सकती है। ऐसे में किसान दिसंबर तक आलू की खुदाई कर बाजार में बेच सकते हैं। खास बात यह है कि आलू की खुदाई के बाद उसी खेत में पिछेती गेहूं की बुआई भी की जा सकती है। जौनपुर जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा ने किसानों को अगेती आलू की बुआई समय से करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान इतना आलू जरूर बोएं कि घर की जरूरत पूरी होने के साथ बाजार में बेचने के लिए भी उपज बची रहे। इससे बाजार में आलू के भाव बढ़ने पर किसानों को अच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.