त्योहारों पर हवाई किराया तीन गुना तक महंगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। ट्रेनों में टिकट की कमी और लंबी प्रतीक्षा सूची के बीच हवाई किराया तीन गुना तक बढ़ गया है। 29 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच देश के करीब 20 प्रमुख हवाई मार्गों पर किराए में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इनमें बिहार को जोड़ने वाले छह प्रमुख मार्गों पर सबसे ज्यादा उछाल है। ऑनलाइन हवाई टिकट बुकिंग सेवा देने वाले मंचों के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई-पटना मार्ग पर मंगलवार को किराया करीब 7,694 रुपये था लेकिन छह नवंबर को यही टिकट 24,262 रुपये और सात नवंबर को करीब 25,154 रुपये में बुक हो रहा है। यानी सामान्य दिनों के मुकाबले किराए में करीब 227 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली-पटना मार्ग पर भी किराया छह नवंबर के लिए 13,584 रुपये और सात नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.