मुरादाबाद, मार्च 17 -- त्योहारों पर साफ सफाई, पानी की व्यवस्था के लिए शिवसेना ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने साफ सफाई, प्रकाश एवं पानी की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज यादव से निवेदन किया कि नवदुर्गा के त्योहार गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। त्योहार पर सुबह 5 बजे से 8 बजे तक बिजली के साथ पानी की सुविधा मिलती रहे। इसके साथ मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था तथा खंभों पर लगी हुई लाइट जो खराब हो चुकी है। उन्हें सही कराया जाए। मंदिर के आसपास चूने की रंगोली बनवाने और नगर के ठंडे पानी के फ्रिजर जो खराब हो चुके हैं, उन्हें सही कराया जाए, जिससे कि नगर वासियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, जो रोड टूट गई है, उन्हें सही कराने की व्यवस्था की जाए।नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने सभी...