इटावा औरैया, मार्च 2 -- इटावा, संवाददाता। त्यौहार के इस मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शांति की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार देर रात तक कई थानों की पुलिस के साथ मिलकर गश्त की। अन्य थानों की पुलिस ने रात में भी पैदल मार्च किया और लोगों से मिलकर उनसे संवाद भी किया। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है होली का त्यौहार भी है ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय है । मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में भी पुलिस ने पैदल मार्च किया और लोगों से मिलकर उनसे बातचीत क। पुलिस ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.