बदायूं, फरवरी 25 -- सहसवान, संवाददाता। एसपी देहात हिरदेश कठेरिया और एसडीएम साईं आश्रित शखमुरी की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एकादशी, होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में एसपी देहात ने मौलवियों, पुजारियों, ग्राम प्रधानों और समाज के प्रतिनिधियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों और भ्रामक सामग्री पर लगाम लगाने तथा किसी नई परंपरा की शुरुआत न करने का आग्रह किया। साथ ही उपस्थित लोगों को आगामी त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने का निर्देश भी दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, फरीद अहमद, शैलेंद्र, नवीन कुमार, मोहित कुमार और नवनीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...