प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रयागराज होकर तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें मुंबई से मऊ, हडपसर (पुणे) से गाजीपुर सिटी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस जाने वाली ट्रेनें प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेंगी।लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष ट्रेन 11 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी में मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 13 अक्तूबर से 22 नवंबर तक मंगलवार और रविवार को चलेगी। दूसरी ट्रेन हडपसर-गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन 13 अक्तूबर से 20 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में गाजीपुर सिटी-हडपसर ट्रेन 15 अक्तूबर से 22 नवंबर तक गुरुवार और रविवार को चलेगी। तीसरी ट्रेन लोकमान्य तिलक टर...