फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र और रमजान के बाद ईद का त्योहार एक साथ पड़ने के कारण बाजार में भी तेजी दिखाई दे रही है। बाजार में फल, कुट्टू का आटा, नारियल सहित व्रत में प्रयोग होने वाली अन्य खाद्य सामग्री के दामों में उछाल आ चुका है। जिससे आम जनमानस की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। त्योहार के ठीक पहले फलों में महंगाई आ चुकी है दुकानदार चंद्रभान साहू ने बताया कि सेब, केला, अनार और पपीता आदि फलों के दामों में खासा इजाफा हुआ है। केला जहां पहले 40 रुपये दर्जन था वह अब 60 रुपये दर्जन में बिक रहा है। जबकि सेब के दाम भी 140 से बढ़कर 180, संतरा 60 से 100, अनार 120 से 160, अंगूर 120 से 160, पपीता 30 से 50 प्रति किलो तथा नारियल 30 से 40 और कीवी 20 से 25 रुपये प्रति पीस हो चुकी है। इसी तरह कुट्टू के आटे की कीमत भी 120-180 रुपये प्रति किलो ...