प्रयागराज, सितम्बर 11 -- त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से जुड़ी तीन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन बढ़ाया है। कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 04157 का संचालन प्रत्येक मंगलवार को छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज होकर कोलकाता जाएगी। आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01911-12 का संचालन एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इसके नौ अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में 01912 प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन 04185- सप्ताह में दो दिन, रविवार और बुधवार को सात अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 04186 प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आठ अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन...