त्योहारों पर नई आवास योजना को लाने की तैयारी में डीडीए
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली। त्योहारों पर डीडीए नई आवास योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें नरेला समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न श्रेणी के फ्लैटों के पंजीकरण और बुक करने की सुविधा प्रदान होगी। अक्तूबर-नवंबर में दशहरा और दिवाली के अवसर पर चार हजार से अधिक फ्लैटों की आवासीय योजना को लाया जा सकता है। इसमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके जैसे फ्लैट को शामिल किया जाएगा। इस संबंध में नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मौजूदा आवास योजना जैसे सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई कर्मयोगी आवास योजना और आम लोगों के लिए नागरिक आवास योजना की बुकिंग की तिथि को भी बढ़ाए जाने की संभावना है। इनकी बुकिंग प्रक्रिया सितंबर के अंत तक है। इसे एक माह के लिए और बढ़ाया जा सकता है।डीडीए अधिकारियों के अनुसार, कर्मयोगी आवास योजना और नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.