रुडकी, मार्च 1 -- होली पर्व और चल रहे रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों और ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार को थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनव चौधरी एवं उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने निर्णय लिय...