लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा की तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा को जिला प्रशासन ने त्योहारों को शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने में बेहतरीन योगदान और सहभागिता के लिए सम्मानित किया है। लोहरदगा डीसी डॉ ताराचंद ने एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा को उनके सराहनीय प्रयास और योगदान के चलते प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।सीडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस का दायित्व है, कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जंग सरोकार के आयोजनों को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराएं। यह जनता के सहयोग से ही संपन्न होता है। लोहरदगा के नागरिकों ने त्योहारों को शांति, सौहार्द, प्रेम और विश्वास के साथ संपन्न कराने में लोहरदगा पुलिस और प्रशासन को अपना योगदान दिया। हम सभी अपेक्षा करते हैं, कि लोहरदगा में सदैव शांति और सौहार्द बना...