महाराजगंज, नवम्बर 8 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली, भाई टीका और छठ पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाल के रुपन्देही जिला प्रशासन ने विशेष सूचना जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने पटाखों और विस्फोटक पदार्थों की खरीद-बिक्री, परिवहन और इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ डीजे के शोर, जुआ और सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं।रुपन्देही जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी लेखनाथ न्योपाने ने बताया कि दीपावली, नेपाल संवत और छठ जैसे पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन की ओर से अपील जारी की गई है। यह भी पढ़ें- Araria News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, ...