फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें थानावार स्थिति को जाना। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साथ त्योहार को देखते हुये कहा कि पुलिस पूरी तरह से क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जाए। कही से कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने सम्मेलन किया जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं को जाना और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...