छपरा, मार्च 19 -- विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई शांति समिति की हुई बैठक इसुआपुर, एक संवाददाता। चैत्र रामनवमी, ईद और छठ महापर्व के मद्देनजर इसुआपुर थाना परिसर में गुरुवार को बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष कमल राम के संचालन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किया। चैत्र रामनवमी के दौरान जुलूस, ईद के दिन ईदगाहों में नमाज अदायगी व छठ महापर्व के मौके पर घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने को लेकर विशेष जोर दिया गया। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में जिला पार्षद छविनाथ सिंह, व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद, मुखिया प्...