मुरादाबाद, मार्च 18 -- ईद का त्योहार आने वाला है एवं गुरुवार से नवदुर्गों का त्योहार आरंभ होने वाला है। हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को देखते हुए बुधवार को सुरजन नगर पुलिस चौकी में शांति व्यवस्था के लिए सभा का आयोजन किया गया। सभा में पुलिस चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह एवं ठाकुरद्वारा कोतवाली से आए हुए इंस्पेक्टर मनोज पवार अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने सूचना भेज कर क्षेत्र के दोनों समुदाय के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिकों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों को भी सभा में आमंत्रित किया। इंस्पेक्टर मनोज पवार उपस्थित सभा को समझाते हुए बताया कि दोनों त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाने में सभी जिम्मेदार लोगों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना है, इसके साथ ही नवदुर्गे का त्योहार हो या ईद का त्योहार हो, दोनों त्योहारों पर कोई भी नई प...