लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- बांकेगंज, संवाददाता। आगामी पर्वों को मद्देनजर पुलिस चौकी बांकेगंज में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एसओ मैलानी ब्रजेश मौर्य ने अंबेडकर जयंती व परशुराम जयंती को शांति पूर्वक ढंग से मनाने व जुलूस निकालते समय सतर्कता बरतने पर जोर दिया। पुलिस चौकी कुकुरा, बांकेगंज, संसारपुर की सामूहिक बैठक में एसओ मैलानी ने विशेषकर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षो में जिस रूट से जुलूस निकाला जाता रहा है उसी पर इस बार भी निकाला जायेगा, कोई नया रूट नहीं बनायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...