पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। डीपीआरओ रोहित भारती ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिए हैं कि फरवरी और मार्च में आने वाले त्योहारों और उत्सवों के मद्देनजर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही ना बरती जाए। आगामी दिनों 2 से 4 मार्च तक होली उत्सव, 21 मार्च को ईद उल फितर, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती है। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम स्थलों पर कार्यक्रम से पहले और पंचायत में साफ सफाई का कार्य कराया जाए। मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू मलेरिया के प्रकोप से बचाव के लिए जल जमाव और कूड़े के ढेर का समुचित निस्तारण किया जाए और एंटी लारवा आदि का छिड़काव कराया जाए। एक विशेष टीम भी तैनात की जाए।पंचायत में कराए गए कार्यों के फ...