गुमला, मार्च 19 -- गुमला। सरहुल, ईद और रामनवमी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुरुवार को गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान सकरौली, सिसई सहित शहर के होटल, ढाबा, दुकानों और ठेला-खोमचा संचालकों की जांच की गई। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, अखाद्य रंगों के उपयोग से बचने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खाद्य सामग्री में अखबार का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए।विभाग ने मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.