बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी अभिषेक झा ने अधिकारियों को त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरतने व संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। मंगलवार को देर रात पुलिस लाइन के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी अभिषेक झा ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता रखें और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को मौजूद रहने के निर्देश दिए। गोष्ठी में अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.