गंगापार, मार्च 18 -- नवरात्र व ईद को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार शाम भारतगंज पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक हुई। मेजा एसीपी एसपी उपाध्याय ने कहा कि पवित्र त्योहार ईदुल फितर एवं चैत्र नवरात्र को सभी लोग आपसी भाईचारे और परम्परागत तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कस्बे के पांचों मस्जिदों जिसमें ईदुल फितर की नमाज अदा होगी। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। संचालन चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...