सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- बिस्कोहर। शिवरात्रि, होली व रमजान पर्व में कोई खलल न पड़ने पाए, इसके लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को त्रिलोकपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से शांति सुरक्षा के मसले पर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने पर्व को आपसी प्रेम व भाई चारे के साथ मनाने की सीख दी। इसके साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार के समस्या और कानून को हाथ में लेने वाले लोगों व अन्य अराजकतत्वों के खिलाफ सूचना देने के लिए अपील की। इस मौके पर चौकी इंचार्ज बिस्कोहर अमित कुमार शाही, बिजोरा जय प्रकाश , उपनिरीक्षक शिवाकांत राय, गणेश कुमार, विजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, शत्रुहन पांडेय, हाफिज इरफान, शहनाज, मोहम्मद अकरम, अल्ताफ, विनोद ...