बिजनौर, फरवरी 27 -- आगामी रंगों के पर्व होली एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न धर्मों, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। संचालन इकबाल रूमानी] अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने की। अमित वर्मा, एडवोकेट शशांक विश्नोई,, चंचल शर्मा, पीयूष रस्तोगी, संदीप चौधरी, सुशील प्रधान, मनोज भटनागर, अनिकेत रस्तोगी, अमित शर्मा, फुरकान प्रधान सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.