त्योहारों के दौरान नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली। नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए वंदे भारत की एक विशेष सेवा (02252) शुक्रवार से शुरू की गई। इस ट्रेन का संचालन 17 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन 996 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे 55 मिनट में 77.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत गति से तय करेगी। वापसी यात्रा में पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 02251 इस दूरी को 13 घंटे 30 मिनट में 73.75 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत गति से तय करेगी। यह त्योहारों के मौसम में नई दिल्ली और पटना के बीच बेहद आवश्यक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे ने यह कदम उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.