हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी। त्योहारी और सहालग सीजन की शुरुआत के साथ ही सूखे मेवों की कीमतों में तेज उछाल ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर पिस्ता, बादाम, अंजीर और मुनक्का पर पड़ा है। कीमतें बढ़ने के साथ-साथ कई उत्पादों की आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे बाजार में अच्छी गुणवत्ता के ड्राई फ्रूट्स मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में त्योहारों की मिठास इस बार महंगाई की कड़वाहट के साथ आने की आशंका है। कुछ सूखे मेवों पर आयात में आई बाधाओं का असर पड़ा है, जबकि कुछ की पैदावार कम होने से उनकी आपूर्ति घट गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ईरान से आयातित मामरा बादाम के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। मामरा बादाम के दाम भी लगभग डेढ़ गुना बढ़ चुके हैं। वहीं, सबसे अधिक बिकने वाला कैलिफोर्निया बादाम भी करीब 100...