सहारनपुर, फरवरी 24 -- रामपुर मनिहारान में नकली पनीर बनाने का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। अफसरों के तमाम दावों और छापेमारी अभियानों के बावजूद एक बार फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर में चल रही एक पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने छापेमारी के दौरान 6.5 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया। दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि फैक्ट्री संचालक टीम के पहुंचते ही फरार हो गया। होली पर्व को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला की टीम ने दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई की। जांच में फैक्ट्री का लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला, जिसकी पड़ताल की जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम ने 6.5 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पन...