त्योहारी सीजन में व्यस्त मार्केट में गाड़ियों की एंट्री बैन, देहरादून के DM का आदेश
देहरादून, अक्टूबर 24 -- त्योहारी सीजन के मद्देनजर पलटन समेत अन्य व्यस्त बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य प्रातः 11 बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन और लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, विशेषकर पलटन बाजार एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.