त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पलवल में लिए नमूने
फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- त्योहारी सीजन शुरू होते ही पलवल जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिसके बाद मिलावट की शिकायतें खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंच रही हैं। गुरुवार को विभाग ने जांच अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। दरअसल त्योहारों में मिठाई, दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसी के साथ इनकी गुणवत्ता को लेकर शिकायतें भी सामने आने लगती हैं। लोगों का कहना है कि कम गुणवत्ता वाले या मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। खाद्य पदार्थों से जुड़ी शिकायतों को लेकर लोग उपभोक्ता फोरम का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं। खासकर डेयरी उत्पादों को लेकर शिकायतें अधिक सामने आने की बात कही जा रही है। लोगों के अनुसार त्योहारों में मांग बढ़ने के साथ मिलावट करने वाले भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.