लखनऊ, अगस्त 27 -- -'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' से एक सूत्र में जुड़ेंगे काशी, प्रयाग और अयोध्या यह भी पढ़ें- हवाई जहाज से हिमाचल की सैर, स्वर्ण मंदिर के दर्शन लखनऊ, विशेष संवाददाता। त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का सुगम अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने 'विजिट माई स्टेट' अभियान के तहत 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर पैकेज शुरू किया है। चार रात और पांच दिन के इस टूर पैकेज में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को एक यात्रा से जोड़ा गया है। यात्रा की शुरुआत वाराणसी से दोपहर एक बजे होगी।यात्रा की विशेषताएं पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों, पवित्र घाटों, बौद्ध स्थलों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रम...