पटना, फरवरी 27 -- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए त्योहारी अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 23 से 25 फरवरी तक इन बसों की टिकट बुकिंग पर यात्रियों को 52 लाख 22 हजार से अधिक की सब्सिडी दी गई है। इन तीन दिनों में करीब 8 हजार यात्रियों ने सफर किया है। इनमें 28 बसें अप (बिहार से बाहर की ओर) चली, जबकि 23 बसें डाउन (अन्य राज्यों से बिहार की ओर) आईं। दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सीतामढ़ी और दिल्ली-सीवान मार्गों पर यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही। यह सेवा 23 मार्च तक जारी रहेगी। होली-ईद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के लिए 118 एसी बसों का परिचालन किया जाएगा। इनमें पटना से 21, मुजफ्फरपुर से 38, पूर्णिया से 12, दरभंगा से 29 और गया से 18 बसें चलेंगी। इन बसों में टिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.