लखनऊ, मार्च 2 -- होली के बाजारों में ट्रैफिक जाम का असर इस कदर रहा कि खरीददार ही नहीं दुकानदार भी परेशान दिखे। बाजार के मुहाने पर लगे बेरिकेडिंग तोड़कर बाइक और ई-रिक्शा वाले घुसते रहे। इनकी मनमानी पर कई बार ट्रैफिक कर्मियों से बहस भी हुई। लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए ट्रैफिक कर्मियों ने वाहन सवारों को समझाकर शांत कराया और वाहनों के सड़क किनारे खड़ा करने या पार्किंग में जाने की सलाह देते रहे। इसके बावजूद ई-रिक्शा से लेकर बाइक सवारों की मनमानी ने ट्रैफिक प्लान को फेल कर दिया। आलमबाग में चंद्ररनगर बाजार सड़क के भीतर लगता है। लेकिन ट्रैफिक जाम की स्थिति मुख्य मार्ग तक बनी रही। खरीददार सड़क किनारे वाहन खड़ा करके चले गए। इससे भी बाजारों के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। भूतनाथ में वाहनों की इंट्री नहीं थी, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण के ...