प्रयागराज, फरवरी 26 -- फाफामऊ। होली के लिए फाफामऊ बाजार में त्योहारी वसूलने के लेकर किन्नरों और दुकानदार में विवाद हो गया। जिसके बाद किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। विरोध में व्यापारियों ने भी किन्नरों की अवैध वसूली करने और व्यापारी से मारपीट करने की शिकायत लेकर फाफामऊ थाने का घेराव किया। थाने में घंटों पंचायत के बाद देर शाम किन्नरों के माफीनामा लिखने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक होली को लेकर गुरुवार को फाफामऊ बाजार में आधा दर्जन किन्नर त्योहारी वसूल रहे थे। किन्नर जैसे ही बनारस रोड स्थित सूरज बर्तन भंडार पहुंचे वहां उनकी मनमानी वसूली का दुकानदार ने विरोध किया। इस पर किन्नरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान किन्नरों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। विरोध में फाफामऊ बाजार के व्य...