देहरादून, जनवरी 6 -- प्रशासन ने त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है। डीएम ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था को 12.20 लाख किए स्वीकृत किए हैं। 7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी की है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति ने पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड देहरादून को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। डीपीआर तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत की गई थी। प्रस्ताव को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की परिषद की बैठक में सम्मिलित किया गया, जहां परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा 12.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी में सा...