देहरादून, जून 3 -- त्यूणी। प्रसिद्ध जखोली मेला बुधवार को देव स्थल कैमाडा में बाशिक महासू देवता की पालकी पहुंचते ही विधिवत मेले का शुभारंभ हुआ। जेठ माह के बीस ईकीस गते को बाबर खत के पवित्र देव स्थल कैमाडा मे हर वर्ष पारंपरिक तरीके से जखोली मेला मनाया जाता है।बाशिक महासू देवता की पालकी बुधवार को बासतील गांव से दोपहर मे कैमाडा के लिए प्रस्थान हुए। कैमाडा मे बाशिक महासू देवता की पालकी के स्वागत ओर दर्शन के लिए बड़ी संख्या मे क्षेत्र वासी श्ररदालू पहले से ही मौजूद थे कैमाडा पहुंचने पर चार महासू बाशिक महासू देवता की जय जयकार से गुज उठा।देव पालकी को कन्धा लगाने की होड़ मची रही महिलाओं पुरुषों बच्चों ने देव दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले का मुख्य आकर्षण भकाणौ की ध्यान्टूडिया विवाहित कन्याएं रही। परंपरागत रूप से कैमाडा मे देव पालकी विराजमान ...