विकासनगर, दिसम्बर 10 -- त्यूणी, संवाददाता। जनपद के सीमांत क्षेत्र त्यूणी में अब लोगों को लो वोल्टेज और बार-बार कट की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। ऊर्जा निगम ने इसके लिए त्यूणी विद्युत सब स्टेशन में 10 एमवीए पावर का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। ऊर्जा निगम के मुताबिक आगामी 30 साल तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। दरअसल, त्यूणी में उत्तरकाशी के बगाण से विद्युत आपूर्ति होती है। काफी लंबी लाइन होने के कारण लोगों को यहां लो वोल्टेज, बार-बार कट आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दूर क्षेत्र से आपूर्ति होने के कारण सब स्टेशन पर लोड काफी अधिक था। इससे समस्याएं आ रही थीं। लोग-बार इन समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम से शिकायत कर रहे थे। अब लोगों को इन समस्याओं से नही जूझना पड़ेगा। ऊर्जा निगम ने सब स्टेशन में 10 एमवीए का नया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.