त्यूणी के मझोग जंगल में चार बकरों को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
देहरादून, जून 5 -- त्यूणी। त्यूणी क्षेत्र में चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत देवघार रेंज की मझोग वीट में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को गुलदार ने दो पशुपालकों के चार बकरों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार रायगी निवासी कृपाल सिंह और छुमरा निवासी अनिल अपनी बकरियों को चराने के लिए मझोग वीट के जंगल क्षेत्र में ले गए थे। शाम को जब चार बकरे घर वापस नहीं पहुंचे तो पशुपालकों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब साढ़े सात बजे दलटूनाड जंगल क्षेत्र की झाड़ियों में चारों बकरे मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन वीट अधिकारी बलबीर चौहान मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद बताया कि चारों बकरों को गुलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.