देहरादून, अगस्त 16 -- त्यूणी। पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक बोलेरो कैंपर वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:40 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुरटाड रोड पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष त्यूणी कुलदीप शाह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर बोलेरो कैंपर संख्या UK07-CB-6002 सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से वाहन के आसपास सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल को ...