दरभंगा, मई 29 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह निर्धारित समय पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6:30 बजे मदरसा रहमानिया और सात बजे सुपौल पंचायत के शेखपुरा ईदगाह में हजारों मुस्लिम नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इसके अलावा बलिया, अकबरपुर बेंक, साहो, अहिलवारा, उछटी, नवटोल, मिर्जापुर, मोटगाह समेत दर्जनों गांवों की ईदगाहों में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहानमाज और तकरीर नमाज से पूर्व सुपौल शेखपु...