मुजफ्फर नगर, मई 11 -- खतौली। कस्बे के गंग नहर के निकट स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में रविवार को वार्षिकोत्सव एवं अखंड भंडारा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया। इस अवसर पर गत वर्ष ब्रह्मलीन हुए स्वामी रूद्रदेव महाराज की प्रतिमा की स्थापना भी आश्रम परिसर में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भवानी मंदिर, कीर्ति स्तंभ परिसर से भव्य नगर कीर्तन यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार स्थित अवधूत मंडल के पीठाधीश्वर श्री 1008 स्वामी संतोषानंद महाराज शामिल रहे। नगर कीर्तन यात्रा जीटी रोड, जानसठ तिराहा, घंटाघर और इंदिरा मूर्ति मार्ग से होते हुए श्री अखंडानंद आश्रम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। आश्रम परिसर पहुंचने पर ब्र...