गंगापार, मई 27 -- त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतगंज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करेंगे। इसके अलावा पठान मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, इस्लामिया मस्जिद में 7:30 बजे, सईयान मस्जिद, कायस्थान मस्जिद में 7.00 बजे एवं बाबा मस्तान शाह मस्जिद में 7:00 बजे नमाज होगी। महेवा कला में 7:30 बजे तथा इस्लामपुर और नक्टी हबीबनगर की मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सुन्नत-ए-इब्राहीमी (कुर्बानी) अदा करेंगें।पर्व यह भी पढ़ें- बकरीद कल, ईदगाहों में सादगी से होगी नमाज को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मांड...