मऊ, जून 15 -- मऊ, संवाददाता। मोहम्दाबाद गोहना स्थित ब्रह्माकुमारीज शाखा प्रभारी ब्रह्मा कुमारी गोमा दीदी के देहातीत होने के 13वें दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने गोमा दीदी के चित्र पर माल्यार्पण कर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।ब्रह्माकुमारीज़ पूर्वी उप्र और पश्चिम नेपाल की प्रभारी राजयोगिनी परिणीता दीदी ने कहा कि अपने 35 वर्ष की आयु में गृहस्थ जीवन से आध्यात्मिक त्याग पूर्ण जीवन की ओर कदम बढ़ाने वाली 80 वर्षीय बीके गोमा दीदी का जीवन समाज के लिए त्याग, तपस्या और नि स्वार्थ प्रेम का स्वरूप रहा। उनका समर्पणमय जीवन बेमिसाल उदाहरण और नारी शक्ति का ज्वलंत उदाहरण रहा। कहा कि अपने परिवार के साथ अनेकों को आध्यात्मिक जीवन की राह दिखाने वाली बीके गोमा दीदी ने आज ...