रुडकी, जनवरी 30 -- त्यागी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रुड़की द्वारा समाज के लिए तीन मंजिला भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन त्यागी ने बताया कि लंबे समय से त्यागी समाज ऐसे भवन की मांग कर रहा था जहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को आसफ नगर, दिल्ली रोड नहर पटरी स्थित भूमि पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...