बुलंदशहर, जून 19 -- शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के आवास पर त्यागी समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मांगेराम त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि त्यागी समाज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है। इसके बावजूद समाज को राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने भाजपा से मांग की कि आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनावों में त्यागी समाज को संख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत मेरठ-सहारनपुर मंडल की स्नातक निर्वाचन एमएलसी सीट से समाज के किसी योग्य और सक्रिय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर की जानी चाहिए, जिससे समाज में बढ़ रहे असंतोष को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर कपिल त्यागी, सुनील त्यागी, विक्रांत त्यागी, राजे...