चंदौली, मई 10 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर के काली मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और वीरता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों और व्यापारियों ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंतीमहानायक के आदर्श उनका जीवन संघर्ष हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर शोभायात्रा का नेतृत्व विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह...