अररिया, जून 29 -- भरगामा। निज संवाददाता स्थानीय रेणु साहित्य परिसर में रविवार को प्रख्यात शिक्षाविद्, कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमोघ नारायण झा 'अमोघ' की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जेपी विचार मंच के अध्यक्ष अजय अकेला ने कहा कि दिवंगत सेनानी व शिक्षाविद पंडित अमोघ नारायण झा का संपूर्ण जीवन शिक्षा , साहित्य और समाज सेवा को समर्पित रहा । वे त्याग, बलिदान , सादगी और राष्ट्रभक्ति की साक्षात प्रतिमूर्ति थे । उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए नई पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का उन्होंने आह्वान किया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद स...