मऊ, अप्रैल 20 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर स्थित एक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडे ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों के साथ ही सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान परशुराम त्याग, पराक्रम और धर्म के प्रतीक हैं। जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार उपाध्याय और संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया। इस दौरान वाचस्पति उपाध्याय, चंदन उपाध्याय, कृष्णानंद पांडे, सत्य प्रकाश दुबे, ज्ञानी शुक्ला, रामाधीन पांडे, पंकज त्रिपाठी और संतोष कुमार उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तप, त्याग व समर्पण का संदेश देती है भगवान परशुराम का जीवन यह भी पढ़ें- अन्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.