नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच में बांग्लादेश ए के लिए तौहीद हृदोय की नाबाद 350 रनों की पारी ने चौथे दिन कई बैटिंग रिकॉर्ड तोड़े। सबसे खास बात यह है कि अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर उनके नाम है। साथ ही, वह दक्षिण अफ्रीका में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने वाले विदेशी बल्लेबाजों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि उनकी इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के बावजूद बांग्लादेश सीरीज हार गया। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ए ने एक पारी और 413 रनों से जीत दर्ज की थी।तमीम इकबाल का रिकॉर्ड तोड़ा टी-ब्रेक के बाद के सेशन में, हृदोय ने तमीम इकबाल के नाबाद 334 रनों के बंगलादेशी रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने 2020 में ढाका में बंगलादेश क्रिकेट लीग मैच के दौरान बनाया था...