गंगापार, अप्रैल 7 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। छह अप्रैल को पहले दिन गेहूं खरीद की शुरुआत हुई लेकिन उसके एक दिन पहले ही तरांव मंडी के एक केंद्र पर सरकारी बोरियों में कुछ व्यापारियों की ओर से गेहूं उतार दिया गया, जिसका मौके पर पहुंचे किसानों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि तौल शुरू होने के पहले केंद्र प्रभारी मनमानी पर उतारू हैं।तहसील क्षेत्र मे खुलने वाली पहली सूची में हाट शाखाओं के 12 केंद्र के साथ एफसीआई का कोरांव मंडी केंद्र शामिल है, जबकि हाट शाखा के टीकर और मर्यादपुर केंद्र का सोमवार को आनलाइन किया गया। वहीं दूसरी ओर तीसरी लिस्ट में पीसीएफ, कृषि उपज मंडी परिषद और अन्य एजेंसियो के केंद्र खोले जाने हैं जिसके कारण सोमवार को पहले दिन हाट शाखाओं सहित एफसीआई का केंद्र सक्रिय हो गया तो अन्य केंद्र लगभग 10 अप्रैल तक खरीद शुरू कर पाएंगे। इनमे स...