गंगापार, फरवरी 10 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के लाख दिशा निर्देशों के बावजूद भी स्थानीय अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानों के धान तौल में भारी अनियमितता की गई। साथ ही साथ, बहुत से किसानों के धान की तौल भी नहीं की गई जिससे नाराज होकर किसान आमरण अनशन बैठ गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक हम लोगों से अंगूठा नहीं लगवा लिया जाता। तौल किए गए धान के पैसे का भुगतान नहीं हो जाता तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे। विकासखंड मेजा के साधन सहकारी समिति सुजनी समोधा के किसानों का आरोप है कि, साधन सहकारी समिति सचिव द्वारा उन्हें बार-बार बुलाया गया बावजूद इसके उनकी पूरी धान की तौल नहीं की गई बल्कि बाहरी किसानों की धन को तौल कर कोरम पूरा कर लिया गया। इतना ही नहीं जिन किसानों की धान की तौल हो भी गई है उनका आज तक न तो अंगूठा लगवाया गया है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.