मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की मय पंचायत स्थित तौफिर पीर पहाड़ के अग्नि पीड़ित सात महिलाओं को गुरुवार को राहत राशि प्रदान की गई। बीडीओ विश्वजीत तिवारी एवं आरओ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से सभी पीड़ित महिलाओं को 12-12 हजार रुपये का चेक सौंपा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार यादव भी मौजूद रहे। बीडीओ ने कहा कि हाल में हुई अग्निकांड की घटना में इन परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। सरकार के प्रावधान के तहत तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। लाभार्थी महिलाओं ने सहायता के लिए प्रशासन का आभार जताया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। यह भी पढ़ें- खगड़िया : धुप में रहने के लिए मजबूर अग्निपीड़ित परिवार आगे भी जरूरत पड़ने पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.